Emergency Contact : 055-571-0041 , 055-500-5538
प्रिय प्रवासी भारतीय समुदाय, दूतावास के सहकर्मी एवं विद्यार्थियों,
आज हिंदी दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा है,
जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती है और हमारी पहचान को सशक्त बनाती है।
यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम यहाँ न केवल हिंदी दिवस मना रहे हैं, बल्कि हिंदी कक्षा का भी शुभारंभ कर रहे हैं। इस कक्षा के माध्यम से स्थानीय लोग हिंदी को सीख सकेंगे, समझ सकेंगे और भारत की समृद्ध संस्कृति से और गहराई से जुड़ पाएँगे।
मुझे विश्वास है कि यह पहल हमारी मातृभाषा के प्रचार-प्रसार में एक नया आयाम जोड़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देगी।
आप सभी को पुनः हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देता हूँ और आशा करता हूँ कि यह पहल हिंदी के वैश्विक प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगी।
धन्यवाद।
© 2026 Content by Embassy of India, Kyrgyz Republic. All Rights Reserved.
Designed & Developed by : Pragyaware Informatics Pvt. Ltd.
Last Updated: 17-04-2026
Visitors: 8565453